Wikimedia:Wikipedia-library-823645-Access to resources via The Wi/hi

From translatewiki.net

!!FUZZY!!प्रारंभिक नोट के रूप में, विकिपीडिया पुस्तकालय खाते समुदाय के उन सदस्यों के लिए आरक्षित हैं, जिन्होंने विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है, और परियोजना की सामग्री में सुधार के लिए इन संसाधनों तक अपनी पहुँच का उपयोग करेंगे। फलतः विकिपीडिया पुस्तकालय कार्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए, हमें चाहिए कि आप परियोजनाओं पर एक उपयोगकर्ता खाते के लिए पंजीकृत हों। हम आम तौर पर कम से कम 500 संपादन और छह (6) महीने की गतिविधि वाले उपयोगकर्ताओं को वरीयता देते हैं, लेकिन ये सख्त आवश्यकताएं नहीं हैं। आपके पास विकिपीडिया के कम से कम एक संस्करण पर विशेष:ईमेल_करें सुविधा सक्षम होनी चाहिए, और जब आप एक खाता बनाते हैं, तो आप उसे "घर" विकी के रूप में निश्चित करेंगे। हम पूछते हैं कि आप उन प्रकाशकों तक पहुँच का अनुरोध नहीं करते जिनके संसाधन आप पहले से ही अपने स्थानीय पुस्तकालय या विश्वविद्यालय, या किसी अन्य संस्था या संगठन के माध्यम से मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं, ताकि दूसरों को वह अवसर प्रदान किया जा सके।